मऊ, जनवरी 8 -- मऊ। घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पीवाताल की पूर्व प्रधान सुशीला सिंह का नब्बे वर्ष की उम्र में मंगलवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके पौत्र विश्वेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ अरसे से वह गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रही थी। बुधवार को दोपहर में दोहरीघाट सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पौत्र अमित सिंह उर्फ बबलू ने दी। शोक जताने वालों में सपा नेता सुजीत सिंह, बड़राव ब्लॉक प्रमुख आद्या प्रसाद मिश्रा, शिव बच्चन उर्फ रावण, राजकुमार यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.