90 लीटर महुआ शराब बरामद
जहानाबाद, जुलाई 18 -- रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को परसबिगहा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 90 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि मुस्तीचक दरधा नदी से छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है। वहीं 90 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है हालांकि पुलिस को आते देख शराब कारोबारी भागने में सफल रहे थानाध्यक्ष ने बताया कि किसके द्वारा शराब की खरीद बिक्री की जा रही है इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत दोषी लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.