बक्सर, जून 20 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। मॉडल थाना क्षेत्र के गोपाल चकिया के पास से पुलिस ने 90 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि चौसा की तरफ से दो तस्कर बाइक पर सवार होकर प्लास्टिक के बोरा में शराब की खेप ला रहे है। पुलिस ने तत्काल गोपाल चकिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक आते दिखाई दी। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में प्लास्टिक का बोरा था। बाइक सवार दोनों युवकों को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किए। यह भी पढ़ें- सड़े आम की आड़ में लायी जा रही 34 लाख की शराब जब्त पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को धर-दबोचा। प्लास्टिक के बोरे की तलाशी ली गई। बोरा के अंदर से 90 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। ...