औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन दियारा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 90 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में हरिहरगंज निवासी कमरूधी चौधरी और पवन कुमार, नासरीगंज थाना क्षेत्र (रोहतास) के अमियावर निवासी मनीष कुमार तथा दाउदनगर निवासी पुरुषोत्तम कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान कार्रवाई कर चारों को दबोचा गया। मौके से पांच हरे और एक पीले रंग के कुल छह गैलन बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक में 15-15 लीटर शराब भरी थी। सभी के विरुद्ध शराब निर्माण एवं बिक्री के लिए परिवहन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्त...