90 लाख से बने वन विभाग के आधुनिक विश्रामागार का उद्घाटन
धनबाद, जून 28 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद वन प्रमंडल परिसर में शनिवार को 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग के आधुनिक विश्रामागार का उद्घाटन सांसद दुलू महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक बोकारो आर. थंगा पांडियन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एसीएफ एके मंजुल सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस विश्रामागार का निर्माण विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बाहर से आने वाले आगंतुकों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में जीत सोनी, रमेश शर्मा, रंजन गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.