प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सभी विकास खंड स्तरीय अफसरों, बीडीसी, प्रधान प्रशासक व अन्य विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान सभी को 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण की तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भले ही लक्ष्य 82 लाख पौधों को रोपने का हो, लेकिन इस मानसून सीजन में हम 90 लाख पौधे रोपने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे जिले की हरियाली बढ़े और पर्यावरण संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से लेकर अभी तक जिले में जो पौधरोपण हो रहा है, उससे लगभग 40 स्क्वायर किलोमीटर के वनावरण में वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: जिले में 12 जुलाई को रोपित होंगे 12 लाख 44 हजार पौध: डीएम उन्होंने और अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण की क्षति से बचाने और ग्लोबल वार्मिंग रोकने की दिशा में काम करने के लिए ...