90 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने सदर थाना क्षेत्र और पटना जिले के दानापुर के शाहपुर में छापेमारी कर लगभग 90 लाख की हेरोइन जब्त की है। दरभंगा से तीन तथा शाहपुर थाने के मठियापुर से दो सगे तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मादक पदार्थ हेरोइन के अलावा एक स्कॉर्पियो, चार सोने की चेन और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वे देश के कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से तीन तस्करों के पास से 228 ग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 45 लाख, 60 हजार रुपए बताई जाती है। जिन तस्करों को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.