संभल, अप्रैल 2 -- पंवासा ब्लॉक में बच्चों के बेहतर पोषण और शिक्षा के लिए तीन मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण पर कुल 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहली किश्त के रूप में 30 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। पंवासा ब्लॉक के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन तैयार किए जाएंगे। इन केंद्रों में बच्चों को पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इन मॉडल केंद्रों के बनने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...