90 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़, अगस्त 24 -- महेशपुर पुलिस ने सोमवार को नौकरी दिलाने की नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी करने के नामजद आरोपित पश्चिम बंगाल के पाईकर थाना क्षेत्र के ग्वालमाल गांव निवासी दिलदार शेख को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसे पाकुड़ जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि विगत चार जून 2025 को थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव निवासी सह वादी मोहम्मद नूरुद्दीन अहमद उर्फ आलो ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए धोखाधड़ी कर हड़प लेने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी फरार चल रहे थे। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से नामजद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.