नई दिल्ली, अगस्त 3 -- एडवांस टेक्नोफोर्ज को शेयर बाजार में उतरते ही झटका लगा है। कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी नीचे बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में एडवांस टेक्नोफोर्ज के शेयर का दाम 95 रुपये था। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में डिस्काउंट के साथ 94 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कास्टिंग और फोर्जिंग इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर और लुढ़क गए हैं। एडवांस टेक्नोफोर्ज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 27 जुलाई को खुला था और यह 29 जुलाई तक ओपन रहा। लिस्टिंग के बाद 90 रुपये से भी नीचे आए कंपनी के शेयरलिस्टिंग के ठीक बाद एडवांस टेक्नोफोर्ज (Advance Technoforge) के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और लुढ़ककर 89.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। एडवांस टेक्नोफोर्ज का मार्केट कैप सोमवार को 81 करोड़ रुपये से भी ...