नई दिल्ली, जुलाई 15 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ दूसरे दिन फुल हो गया है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ पर दूसरे दिन के आखिर तक 2.81 गुना दांव लग गया है। कंपनी के शेयर करीब 16 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ दांव लगाने के लिए गुरुवार 16 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 9,813 करोड़ रुपये तक का है। 574 रुपये है शेयर का दाम, 91 रुपये चल रहा ग्रे मार्केट प्रीमियमएसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) के आईपीओ में शेयर का दाम 574 रुपये है। एसबीआई की इस कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 91 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर...