नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- एक छोटी कंपनी क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के आईपीओ पर लोगों ने जमकर दांव लगाया। कंपनी के आईपीओ पर 289 गुना बोली लगी। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के शेयर अब ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 94 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 1 सितंबर को फाइनल होना है। कंपनी के शेयर बुधवार 2 सितंबर को बाजार में लिस्ट होंगे। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के आईपीओ का टोटल साइज 51 करोड़ रुपये तक का था। 90 रुपये है शेयर का दाम, 85 रुपये चल रहा है GMPक्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस (Kwick Forensic Solutions) के आईपीओ में शेयर का दाम 90 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी 85 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मा...