दरभंगा, जनवरी 28 -- दरभंगा/लहेरियासराय, हिटी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को दरभंगा आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले को विकास की कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कुल 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी निरीक्षण करेंगे। इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री बस स्टैंड परिसर में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं के मॉडल प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। वहां 11 प्रमुख योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार निर्माणाधीन दरभंगा हवाई अड्डा टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे। टर्मिनल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.