लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग को 90 और उपनिरीक्षक मिल गए हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति ने वरिष्ठता के आधार पर नागरिक पुलिस के 90 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। वहीं पांच मुख्य आरक्षियों को पदोन्न्ति के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...