90 मिनट का ब्लॉक लेकर हुआ स्लीपर बदलने का कार्य
उन्नाव, सितम्बर 5 -- शुक्लागंज। शनिवार दोपहर कानपुर लखनऊ रेल रूट स्थित गंगाघाट रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर गिट्टी पैकिंग और स्लीपर बदलने का कार्य किया गया। ब्लॉक समाप्त होने के बाद रेल संचालन सामान्य हो सका। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर गिट्टी पैकिंग और स्लीपर बदलने का शनिवार को काम होना था, जिसके बाद सुबह से ही रेल कर्मी स्टेशन पर मौजूद रहे और कंट्रोल से ब्लॉक की मांग की। दोपहर करीब 02:05 बजे से 03:35 बजे तक का ब्लॉक मिला। ब्लॉक मिलते ही रेल कर्मियों ने जर्जर स्लीपर हटाने के साथ ही गिट्टी पैकिंग का कार्य किया। रेल कर्मियों ने बताया कि आगे इसी तरह डाउन लाइन पर कार्य कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.