90 महिलाओं को मिला कढ़ाई और एप्लीक वर्क का प्रशिक्षण
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नाबार्ड के सहयोग से महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति की ओर से संचालित एलईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को जय गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल में समापन हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त 90 महिलाओं को आर्टिजन कार्ड और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। महिलाओं ने साड़ी, सूट और कुशन कवर पर कढ़ाई एवं एप्लीक वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल, सहकारिता विभाग की रुचि शुक्ला, बैंक व डीआईसी प्रतिनिधि और समिति अध्यक्ष सयमा हुसैन मौजूद रहीं। वहीं, पीएमआईसी की बैठक में प्रशिक्षण की प्रगति और महिलाओं को बाजार से जोड़ने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.