सीतापुर, फरवरी 25 -- इमलिया सुल्तानपुर। विकास खंड ऐलिया के कस्बा इमलिया सुल्तानपुर में जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर बलवीर सिंह यादव द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। सीतापुर आंख अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम के द्वारा क्षेत्र से आये तमाम ग्रामीणों की आंखों की बीमारी से सम्बंधित जांच की गई। नेत्र शिविर कैम्प का उद्घाटन इंडियन बैंक के मैनेजर प्रवीण बाजपेई और डॉ. बलवीर सिंह यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान दो सैकड़ा से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। करीब 90 मरीजों को सीतापुर आंख अस्पताल ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। वहीं इस दौरान आंख अस्पताल से आई टीम में डॉ. भाव्या सिंह, रोहित श्रीवास्तव, शाहनवाज हुसैन, डॉ अभिषेक यादव,सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...