गोपालगंज, जून 19 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को चनावे से गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्कर थाना क्षेत्र के चनावे में उपेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। जिसके पोखर के पास झाड़ी में से एक बोरा 90 बोतल यानी कुल 18 लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि छापेमारी टीम में थाने के प्रशिक्षु एसआई प्रियंका प्रभा आदि पुलिस के जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...