सुपौल, मई 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 से 90 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 निवासी शनिचर शर्मा के घर के पीछे से प्लास्टिक के बोरा में रखे 90 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। आरोपी शनिचर शर्मा के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 137/ 26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- शराब कांड का फरार आरोपित अंग्रेज यादव घर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...