गंगापार, जून 25 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीष्मावकाश के बाद गुरुवार को स्कूल खुले तो कई जगह उत्सव जैसा माहौल दिखा। प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आकर्षक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाते हुए झंडियों, गुब्बारों और सजावटी सामग्री से सजाया गया। प्रधानाध्यापक निसार अहमद एवं शिक्षकों ने रोली-टीका लगाकर और पुष्प अर्पित कर बच्चों का आत्मीय स्वागत किया। बताया गया कि पहले दिन बच्चों को पौष्टिक रोटी-दाल परोसी गई। प्रथम दिन विद्यालय में 90 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- बच्चों के स्वागत के लिए बनाया तोरण द्वार, लगाया टीका यह भी पढ़ें- स्कूलों में छात्र संख्या रही कम उत्साह ज्यादा, शिक्षकों ने फैलाई जागरुकता यह भी पढ़ें- स्कूलों में पड़े नौनिहालों के कदम, टीका कर हु...