बिहारशरीफ, मार्च 31 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा हाई स्कूल की छात्रा सिमरन कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 95.2 फीसदी के साथ 468 अंक लाकर प्रखंड का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही एसएस एकेडमी की खुशी पटेल और सौम्या कुमारी ने 94.2 फीसदी अंक लाया है। रसिसा हाई स्कूल की आकांक्षा कुमारी ने 91 फीसदी लाया है। आयुषी कुमारी, प्रीति कुमारी, अभिषेक कुमार और कृति कुमारी ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। इन 10 मेधावी छात्रों को एकंगरसराय में मंगलवार को सम्मानित किया गया। ए टू एस दिनकर सेवा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अमरेंद्र कुमार दिनकर, 20 सूत्री अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद व अन्य ने इन मेधावी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.