बदायूं, मार्च 18 -- परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह एवं संबंधित ब्लॉक के बीईओ ने परीक्षा का निरीक्षण किया। बीएसए ने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चे परीक्षा में शामिल होने से छूट गये हैं, उन्हें भी मौका दिया जाये। शतप्रतिशत बच्चों की परीक्षा करानी है। वार्षिक परीक्षा जिले के 2155 स्कूलों में आयोजित है। मंगलवार के लिए प्रथम पाली में 9:30 से 11:30 तक कक्षा दो से आठ तक के बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 12:30 से 2:30 तक तीन से आठ तक के बच्चों की संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा करायी गयी। दूसरे दिन परीक्षा में करीब 90 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुये। संविलियन विद्यालय वजीरगंज में परीक्षा को लेकर बच्चे काफी खुश नजर आये। स्कूल में छात्र-छात्राओं को दूरी पर बैठ...