गोरखपुर, अगस्त 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आईआरसीटीसी के जरिए आनलाइन रेल टिकटों की बुकिंग 90 फीसदी के पार पहुंच गई है। वहीं विंडो रेल टिकट की हिस्सेदारी वर्तमान में महज नौ फीसदी पर सिमट गई है। आनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़ने से आरक्षण केन्द्रों पर अब सन्नाटा नजर आने लगा है। पहले जहां एक काउंटर पर 20 से 30 यात्री लाइन में लगे रहते थे वहीं अब किसी पर दो तो किसी पर तीन यात्री ही नजर आते हैं। 2025 में आईआरसीटीसी की हिस्सेदारी 87 फीसदी थी। आनलाइन रेल टिकटों की हिस्सेदारी 2014 में महज 21 फीसदी ही थी। 2018 तक ये हिस्सेदारी 40 फीसदी पर पहुंच गई। 2020 तक 55 प्रतिशत लोग ई-टिकट बुक करने लगे। कोविड के बाद ये रफ्तार तेजी से बढ़ी और जुलाई 2026 में इसकी हिस्सेदारी 91 प्रतिशत पहुंच गई।

आरक्षण काउंटरों पर सन्नाटा आनलाइन टिकट बुक होने से रेलवे के आरक...