बांदा, सितम्बर 1 -- अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में सीबीएसई कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर विद्यालय के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा, एमडी किरन, प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इसके बाद 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुमार आदर्श ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, संयुक्ता तिवारी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा हर्षित कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह को संबोधित करते हु...