अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मण्डल में एक करोड़ से 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं, जिनकी भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हर हाल में मार्च 2026 के अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। यह निर्देश गुरूवार को कमिश्नर संगीता सिंह मंडल के चारों जिलों के डीएम को दिए। कमिश्नर ने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर जनता को शीघ्र लाभान्वित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल जनोपयोगी बनाते हुए संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिल सके। नियमित समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई परियोजनाएं 90 प्रतिशत तक पूर्ण होने के बावजूद अंतिम चरण में लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.