घाटशिला, मार्च 24 -- धालभूमगढ़। किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत सोमवार को प्रखंड कार्यालय में चार किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर 2 एचपी का सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। सोलर पंप की कुल कीमत 1.73.480 रुपए है, जिसमें लाभुक किसान का अंशदान 17380 रुपए है। लाभुक कनाश गांव के किसान सुषेण धीवर, गोगलो के दशरथ हांसदा, बासाझोर के शोवेन हेम्ब्रम तथा पटनायक सोल के भीम हांसदा ने 17380 रुपए का अंशदान देकर सोलर पंप लिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ की मुखिया बिलासी सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष मंडल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...