90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिला जोड़ा बैल
जामताड़ा, मई 14 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय नारायणपुर में गुरुवार को किसानों के बीच जोड़ा बैल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नारायणपुर बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह, टीभीओ डॉ. सुशील टुडू एवं उपप्रमुख मीना देवी ने संयुक्त रूप से लाभुकों को जोड़ा बैल सौंपा। योजना के तहत छह लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदानित राशि पर जोड़ा बैल उपलब्ध कराया गया। इस दौरान बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह ने लाभुकों को बैलों के रखरखाव, बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। साथ ही समय-समय पर टीकाकरण कराने की भी सलाह दी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ लेकर किसान खेती के साथ अपने रोजगार को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सरकार किसानों को अनुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.