दुमका, दिसम्बर 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत के गोवसोल गांव में बुधवार को कृषक मित्र निताई नंदी के देखरेख में स्वयं सहायता समूह के 70 दीदियों के बीच 60 किलो चना बीज वितरण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सुगगपहाडी में कृषक मित्र अनिल मुर्मू के देखरेख में स्वयं सहायता सहायता के 20 दीदियों के बीच तेलहन योजना अंतर्गत चार चार केजी कुल अस्सी किलो सरसों बीज का वितरण किया गया। इस संबंध प्रखंड तकनीक प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में व्यापक रूप से किसान खेती कर पाए इसके लिए सरकार तमाम सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि किसान खेती करने से बंचित न रहे। फोटो-17दुमका-215, कैप्सन- बुधवार को मसलिया में रबी फसल का बीज के साथ स्वयं सहायता के दीदियों
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.