सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिले में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा एवं प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम के नेतृत्व अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी सिविल कोर्ट परिसर से निकाली गई, जो कचहरी चौक, महावीर चौक, मेन रोड बस स्टैंड, झूलन चौक होते हुए प्रिंस चौक तक पहुंची। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों एवं डीएलएसए कर्मियों ने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजनों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.