रांची, मई 4 -- रांची। 90 दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को प्रभात फेरी के साथ हुई। यह कार्यक्रम झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 द्वारा किया गया। सिविल कोर्ट परिसर से निकली प्रभात फेरी अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां रंगदर्पण टीम ने बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उपस्थित रहे। न्यायायुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण से ही कुर्तियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.