90 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रतिभागियों का हुआ पंजीकरण
दुमका, जून 2 -- जामा, प्रतिनिधि। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के तत्वावधान में जामा प्रखंड की मोहलबना पंचायत अंतर्गत सुगनीबाद गांव स्थित योगा प्लेस में 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कुल 20 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को जन शिक्षण संस्थान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (आजीविका) दर्शन हेम्ब्रम द्वारा प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं इसके महत्व की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.