लोहरदगा, अप्रैल 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज लोहरदगा राजकमल मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में मध्यस्त, पैनल अधिवक्ता, एलएडीसीएस अधिवक्ता और पीएलवी उपस्थित रहे। वहीं बैनर और तख्तियों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा, झालसा व डालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।वहीं डालसा सचिव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना, उन्हें उनके अधिकारियों से अवगत कराना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ...