लातेहार, मई 1 -- लातेहार, संवाददाता। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और पारा लीगल वोलंटियस शामिल हुए। हाथों में जागरूकता संदेश लिखे तख्तियां लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने पूरे शहर में विधिक साक्षरता का नारा बुलंद किया। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभअभियान का उद्देश्य कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह-डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की जानकारी पह...