चतरा, मई 13 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव महोदय के आदेशानुसार इटखोरी प्रखंड अंतर्गत लीगल लिट्रेसी क्लासेस परियोजना बालीका उच्च विद्यालय इटखोरी में अधिकार मित्र पुनम देवी, आरती देवी संगीत देवी, अशोक कुमार प्रजापति, पंकज कुमार के द्वारा कानून से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 90 दिवसीय आऊटरिच कार्यक्रम के तहत सुरक्षित बचपन - सुरक्षित भविष्य, दिव्यांग सम्मान, बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के शिक्षा का मौलिक अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं नि:शुल्क विधिक सेवा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सलाह लेने के लिए उत्प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक साथ ही साथ सरकार द...