90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम सह वरिष्ठजन अधिकार पर जागरूकता शिविर का आयोजन
चतरा, जून 16 -- चतरा संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को वशिष्ट नगर जोरी में 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम सह वरिष्ठजन अधिकार, शसक्तीकरण और गरिमा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वशिष्ट नगर जोरी के अधिकार मित्र संदीप कुमार गुप्ता और गुड़िया कुमारी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली विधिक सेवाएं तथा अधिकार के बारे में जानकारी दी गयी। उपस्थित लोगों को यह जानकारी दी गई कि हमेशा वरिष्ठजनों के मान-सम्मान का ध्यान रखना चाहिए, उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। साथ ही श्रमिकों को मिलने वाली विधिक सेवाएं, बच्चों को मैत्रीपूर्ण शिक्षा तथा साइबर क्राइम पर जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.