90 दिन पुराने ई-चालानों के निपटारे का रास्ता साफ, एकमुश्त योजना से मिलेगी राहत
सासाराम, सितम्बर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए परिवहन विभाग ने एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026 को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत निर्धारित अवधि तक लंबित यातायात ई-चालानों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जाएगा। अलग-अलग यातायात उल्लंघनों के लिए न्यूनतम शमन राशि तय की गई है। योजना चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगी और बिहार गजट में अधिसूचना प्रकाशित होने के पांच कार्यदिवस बाद लागू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.