बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। जिले में एक नवम्बर से 72 केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है। इस बार विपणन विभाग ने खरीद में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए लक्ष्य एक लाख तीन हजार एमटी (मैट्रिक टन) के सापेक्ष 19 हजार 193 किसानों से एक लाख 10 हजार एमटी धान की खरीद कर लिया है। जबकि अभी 28 फरवरी तक खरीद की जायेगी। विभाग का दावा है कि खरीदे गए धान में 76 हजार 629 एमटी धान मिलों पर भेजा जा चुका है। जबकि 32 एमटी 82 कुंतल धान केंद्रों पर है। अब तक 18 हजार 807 किसानों का पैसा उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि मौसम की मार से शुरूआती दिनों में धान खरीद की रफ्तार बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। इसके अलावा सरकार की ओर से कृषक अंश का उत्पाद खरीदने की नई व्यवस्था भी बाधक बन रही थी। वहीं व्यापारियों द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक पैसा देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.