90 टीबी मरीजों को मासिक पोषाहार बांटा
रिषिकेष, जुलाई 28 -- ग्राम्य विकास संस्थान ने मंगलवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान चलाया। जिसके तहत 90 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषाहार उपलब्ध कराया गया। एसआरएचयू की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद हरिद्वार में मासिक पोषाहार वितरण शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान टीबी मरीजों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वजन और रक्तचाप का परीक्षण शामिल रहा। विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी परामर्श दिया। साथ ही लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इसके बाद 90 टीबी मरीजों को मासिक पोषाहार किट वितरित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.