90 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, प्रधान सम्मानित
सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुए कार्यक्रम में जिले की 90 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। 2025 के आंकड़ों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने यह उपलब्धि हासिल करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया। इनमें सात ग्राम पंचायतें लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त रहने पर स्वर्ण प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित की गईं। 13 पंचायतों को दो वर्ष लगातार टीबी मुक्त रहने पर रजत प्रतिमा और 70 पंचायतों को पहली बार टीबी मुक्त होने पर कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र दिया गया। अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष बंसल ने कहा जनपद तेजी से टीबी मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। एनआईसी से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.