भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच, इलाज व रजिस्ट्रेशन की लंबी लाइन पर नाराजगी जताई। वहीं डॉक्टर के निर्देश के बावजूद 90 के बजाय 30 दिन का ही दवा मरीज को दिए जाने पर डीडीसी भड़क उठे। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर तैनात कर्मचारी की जमकर क्लास लगाई और निर्देश दिया कि जितना डॉक्टर लिखते हैं, उतना दवा दें। अपना दिमाग न लगाएं, नहीं तो अब कार्रवाई होगी। प्लास्टर के लिए लंबी कतार पर देख डीडीसी ठिठके, मरीजों से की बात निरीक्षण के क्रम में डीडीसी प्लास्टर रूम में पहुंचे तो वहां पर मरीजों की लंबी लाइन व इंतजार को देखकर ठिठक गये और मरीजों से संवाद करने लगे। इस दौरान कोई मरीज प्लास्टर के लिए जमीन पर बैठा था तो कोई कुर्सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.