लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रधान कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे, जहां उपमुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। सरकार हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है, ताकि योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनकल्याण सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.