प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिया गया। विधायक राजमणि कोल की मौजूदगी में संगम सभागार में 90 किसानों को चार लाख 12 हजार 569 रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए। इस दौरान उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड अनिल शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी हिना, जिला प्रबंधक मनीष कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...