90 किलो की 15 फुट लंबी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, छह शिवभक्त मिलकर कर रहे यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- पुरकाजी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच 15 फुट लंबी और करीब 90 किलो वजनी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे लेकर चलने के लिए छह शिवभक्त मिलकर यात्रा कर रहे हैं। मोदीनगर के गांव निवाड़ी निवासी शिवभक्त मुकुल ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया था और 11 अगस्त को अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके गांव में जलाभिषेक के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और पूरी रात भजन-कीर्तन होता है। मुकुल ने बताया कि उनकी कांवड़ का वजन करीब 90 किलो है। यह भी पढ़ें- आधुनिकता में बदल गया कांवड़ लाने का तरीका इसे मुकुल, कोमल और विजय बारी-बारी से उठाते हैं, जबकि रोहित, श्रवण और पारस सहयोग करते हैं। रास्ते में इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.