बागपत, सितम्बर 6 -- बागपत। पुलिस लाइन में दो हफ्तों से चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अब समाप्त हो चुकी है। इस दौरान अभ्यर्थियों की न केवल शारीरिक दक्षता की परख हुई, बल्कि उनके दस्तावेजों की भी बारीक जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान 840 अभ्यर्थियों में से 90 अनुपस्थित रहे, जिसके चलते अब वे पुलिस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। पुलिस लाइन में 17 अगस्त से यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की नाप-जोख ओर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य शुरू हुआ था। पुलिस लाइन में अधिकारियों की कड़ी निगरानी में 30 अगस्त तक अभ्यर्थियों के सीने (चेस्ट) और लंबाई का सटीक मापतौल हुआ। सेंटीमीटर के छोटे से हेरफेर पर किसी के चेहरे पर खुशी छाई, तो किसी को मायूसी हाथ लगी। इस दौरान गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जिलों के 840 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जो अभ्यर्...