भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी है। मंगलवार को अतिक्रमण दस्ता ने जीरोमाइल चौक से स्टेशन चौक, लोहिया पुल से अलीगंज तक विशेष अभियान चलाया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार को वह दलबल के साथ शहर की सड़कों निकले थे। खासतौर पर उन जगहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया जहां भीड़भाड़ या जाम की स्थिति रहती है। इस अभियान में करीब 90 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 49 हजार 800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। शाखा प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं मैट्रिक परीक्षा के खत्म होने के बाद एक बार फिर से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.