9.64 लाख के काम की शिकायत, जांच के नाम पर खानापूर्ति
बदायूं, अगस्त 30 -- कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौड़ेरा के मजरा किशुपुरा के हरीओम चंद्र ने बीते दिनों डीएम को शिकायती पत्र देकर मनरेगा के तहत कराये गये दो कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं एवं गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस शिकायती पत्र की जांच बीडीओ कादरचौक को दी गयी। बीडीओ ने शिकायत उसी ग्राम पंचायत के सचिव को दे दी, जिससे जांच पर शिकायतकर्ता ने सवाल खड़े किये हैं। ग्राम पंचायत चौड़ेरा के मजरा किशुपुरा के हरीओम चंद्र ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि मनरेगा के तहत पहला कार्य गौरी के घर से गंगाराम के घर तक किया गया था। इस कार्य के लिये 4,48,867.49 लाख का भुगतान किया गया। दूसरा कार्य गांव में नरेंद्र के घर से गौरी के घर तक किया गया। इस काम के बदले में 5,15,786.85 लाख का भुगतान अलग-अलग बिलों के माध्यम से किया गया। दोनों कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.