गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम के सभी 80 वार्डों के पार्षदों से 12-12 लाख रुपये के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने इस धनराशि से पार्को में उपेक्षित पड़े पार्क को सुविधा सम्पन्न बनाने के साथ उसके सौंदर्यीकरण की इच्छा व्यक्त की है। गुरुवार को जारी पत्र के मुताबिक जल्द प्रस्ताव मांगे गए हैं।असल में वित्त वर्ष 2025-26 के तहत मार्च के आखिर में मिली 15वां वित्त की अंतिम किस्त की धनराशि से महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सभी वार्डों में कम से कम एक पार्क के सुविधा सम्पन्न करने के साथ उसका सौंदर्यीकरण की इच्छा रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने 09.60 करोड़ रुपये से कम से कम 80 पार्कों के लिए योजना बनाई है। इन पार्को का चयन पार्षदों को स्वयं करना है।महापौर की इस पहल का पार्षद विश्वजीत त्र...