बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता। सीएमएस इन्फो सिस्टम के एक डिपाजिट कर्मी द्वारा स्पाइस मनी को उपलब्ध कराई गई साढ़े नौ लाख रुपये की धनराशि को कंपनी के खाते में ट्रांसफर करने के बजाय दो कर्मियों ने गबन कर लिया। शिकायत करने पर पीड़ित कर्मी को धमकाया गया। इस पर पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए गबन, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी सैय्यद मुजफ्फर हसन रिजवी सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड में कैश पिकअप और डिपाजिट का कार्य करते हैं। उन्होंने 5 मार्च को साढ़े नौ लाख रुपये की धनराशि स्पाइस मनी एकाउंट, पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच में जमा की थी। सीएमएस इन्फो सिस्टम का स्पाइस मनी कंपनी के साथ अनुबंध है।जमा धनराशि की रसीद स्पाइस मनी के हेड क्लस्टर, देहात कोतवाली के बंजारी मोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.