9.35 करोड़ से चमकेंगे परिषदीय स्कूल
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 2659 परिषदीय स्कूलों को शासन से मिलने वाले कंपोजिट ग्रांट के 9.35 करोड़ रुपयों से चमकाया जाएगा। शासन की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग को पहली किस्त के रूप कुल कंपोजिट ग्रांट की पचास फीसदी यानि 4.67 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूलों को धनराशि भेजी जाएगी। 2659 विद्यालयों के लिए नौ करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में पचास प्रतिशत धनराशि यानि चार करोड़ 67 लाख 77 हजार पांच सौ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों में खरीदा जाएगा जरूरत का सामान कंपोजिट ग्रांट की धनराशि को छात्र नामांकन के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। छात्रों की संख्या के हिसाब से दस हजार, 25 हजार, 50 हजार और 75 हजार रुपये भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.