मैनपुरी, मार्च 28 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए Rs.931.71 लाख की लागत वाली पांच प्रमुख पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। फतेहजंगपुर स्थित शंकर जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक विकास के लिए संकल्पित है। जयवीर सिंह ने कहा कि अकेले पर्यटन विभाग के माध्यम से जनपद में लगभग 200 करोड़ की परियोजनाएं संचालित हैं। उन्होंने टेम्पल इकोनॉमी पर जोर देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने निर्माणाधीन म्युजियम का उल्लेख किया, जो नई पीढ़ी को मैनपुरी के ऋषियों और क्रांतिकारियों के गौरवशाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.